चंदौली में नदी से निकला 12 फुट का मगरमच्छ ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग ने पकड़कर डैम में छोड़ा
- By Admin
- 08-Jan-2026
- 0 Comments
- 1 Minute Read
- 0 Views
चंदौली में नदी से निकला 12 फुट का मगरमच्छ
ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग ने पकड़कर डैम में छोड़ा
ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल चंदौली
चंदौली जिले में चंद्रप्रभा नदी से एक 10 से 12 फुट लंबा मगरमच्छ बाहर आ गया। चकिया तहसील के जागेश्वर नाथ मंदिर के समीप हुई इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
मगरमच्छ को नदी किनारे विचरण करते देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर आनंद दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में कर लिया गया। बाद में उसे सुरक्षित रूप से चंद्रप्रभा डैम में छोड़ दिया गया।
Tags:
Chandauli

Login to leave a comment.