Siyasi Nama || नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

Share This Article:
नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

चंदौली रंग महोत्सव का राष्ट्रीय एकता पदयात्रा से आगाज

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल चंदौली 

नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

डीडीयू नगर में चंदौली रंग महोत्सव 2026 का राष्ट्रीय एकता पदयात्रा के साथ आगाज हुआ। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सोनू किन्नर ने रविवार को इस पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह महोत्सव अस्मिता नाट्य संस्थान और रंजन मेमोरियल सेवा समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

राष्ट्रीय एकता पदयात्रा शास्त्री पार्क से शुरू होकर सुभाष पार्क पर समाप्त हुई। पदयात्रा से पहले, चेयरमैन सोनू किन्नर, चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद अहमद और संस्था के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने विभिन्न राज्यों से आई टीमों का स्वागत किया। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि यह कार्यक्रम पिछले 26 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है और आयोजक संस्था के प्रयासों की सराहना की।

संस्था के महासचिव विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि महोत्सव 3 जनवरी से 6 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अखिल भारतीय बहुभाषीय नाटक, लोक नृत्य और लोकगीत प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

इस अवसर पर फैयाज अंसारी, राकेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रहरि, घनश्याम विश्वकर्मा, बृजेश गुप्ता, निक्की गुप्ता, दीपू यादव, एस फाजिल, मो. राशिद, कृष्णकांत गुप्ता, धन्नजय कुमार उर्फ डीके, राजू एक्टर सहित मणिपुर के कलाकार उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार गुप्ता ने की और संचालन कृष्ण मोहन गुप्ता ने किया।

Tags: Chandauli
Social:
Leave a Comment

Login to leave a comment.

Follow Us