Siyasi Nama || पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में रामायण सप्ताह शुरू

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में रामायण सप्ताह शुरू

Share This Article:
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में रामायण सप्ताह शुरू

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में रामायण सप्ताह शुरू

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल 

श्रीराम कथा और रामलीला का मंचन 11 जनवरी तक चलेगा

अशोक कुमार जायसवाल चंदौली।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के अनूपपुर गाँव में सम्पूर्ण रामायण सप्ताह एवं श्रीराम कथा-रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 11 जनवरी 2026 तक चलेगा।

इस अवसर पर आध्यात्मिक प्रवचन, नवाह्न पारायण और रामकथा का आयोजन किया गया है। इसमें श्रीराम जन्म, अहिल्या उद्धार, सुबाहु वध, नगर दर्शन और फुलवारी लीला सहित रामायण की प्रमुख कथाओं का सजीव मंचन होगा।

कार्यक्रम का आयोजन दुर्गा माता मंदिर, अमोधपुर पंचायत भवन, मुगलसराय में किया जा रहा है। यहाँ प्रतिदिन देर रात्रि तक रामलीला और कथा का आयोजन होगा।

इस धार्मिक अनुष्ठान में विकास सोनकर, प्रदीप कुमार, सुनील यादव, करण सोनकर, रामू कुमार, धर्मेंद्र, छोटू, डॉक्टर शेखर गुप्ता और अनिल यादव सहित अनेक श्रद्धालु एवं आयोजनकर्ता सहयोग कर रहे हैं।

रामलीला एवं कथा मंचन में कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। राजेश्वरी व्यास कथा वाचन करेंगी। सहयोगी कलाकारों में शंकर दुबे, कन्हैया, आशीष तिवारी, शिवप्रसाद तिवारी, धीरज उपाध्याय, चंद्रशेखर, लव, कुश, लाले, द्वारिका लालजी और प्रियांशु शामिल हैं। ढोलक संगत में बाबाजी कोष्टक और विनय विशेष भूमिका निभाएंगे।

यह कार्यक्रम जन सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी जाति, वर्ग एवं समुदाय के लोगों से इसमें अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने परिवार सहित इस पावन आयोजन में उपस्थित होकर श्रीराम कथा और रामलीला का आनंद लें।

Tags: Chandauli
Social:
Leave a Comment

Login to leave a comment.

Follow Us