Siyasi Nama || पदाधिकारियों ने गोपनीयता की शपथ ली। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।

पदाधिकारियों ने गोपनीयता की शपथ ली। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।

Share This Article:
पदाधिकारियों ने गोपनीयता की शपथ ली। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।

पदाधिकारियों ने गोपनीयता की शपथ ली। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।

जिला चंदौली ब्यूरो  अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के ओर से रविवार को पीडीडीयू नगर स्थित एक होटल में शपथ ग्रहण समारोह एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पदाधिकारियों ने गोपनीयता की शपथ ली। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।

मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज शेखर कुमार यादव ने अपने संबोधन में मानवाधिकार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान रामायण और महाभारत से प्रेरित है। कर्तव्य और अधिकार हमारे घर और परिवार से शुरू होता है। माता-पिता, भाई-बहन, पिता-पुत्र सभी के एक दूसरे के प्रति अपने अधिकार हैं। आज हम बच्चो को पढ़ा बहुत रहे हैं, लेकिन संस्कार नहीं दे रहे हैं। यही कारण है हमारी संस्कृति के क्षरण का। बच्चो को ऐसे संस्कार दें, जो बुढ़ापे में माता-पिता की लाठी बनें। टीवी सीरियल समाज पर दुष्प्रभाव डाल रहे। जिस घर में महिलाओं की इज्जत नहीं, वह परिवार कभी सुखी नहीं रह सकता। लोग अपने समय का सदुपयोग करें। उन्होंने कहा , 'यत्र नारी पूज्यन्ते, तत्र रमन्ते देवता'। बेटियों और बहनों को इज्जत दीजिए।


अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार के डायरेक्टर अशोक पांडेय एवं रेलवे मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गुप्ता ने भी मानवाधिकार के मूलभूत सिद्धांतों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में ज़रूरतमंदों की सहायता करें। ईश्वर की खूब कृपा बरसेगी। ईश्वर ने आपको इस लायक बनाया है कि कोई आपसे मदद मांग रहा है।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर चंदौली जिला एवं सत्र न्यायालय न्यायाधीश दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदौली के अरुण कुमार गुप्ता को मानवाधिकार का सदस्य नामित किया गया है। भारतीय संविधान में मानवों के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताया गया है। हर व्यक्ति अपना कार्य ईमानदारी से करे, किसी मानवाधिकार की आवश्यकता नहीं है। सभी के अधिकारों के अपने अपने दायरे हैं। हर व्यक्ति अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहे। जनहित में कोई कार्य कर रहा हो वहां व्यक्तिगत हित को बढ़ावा न देकर सार्वजनिक हित के बारे में सोचें। आदर्श के अनुरूप आचरण भी होना आवश्यक है। ईश्वर के घर मे सबका खाता है। किसी को ज्यादा, किसी को कम मिला है। परिश्रम करिए, सब मिलेगा। 
के
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश तोमर बोले मानवाधिकार के साथ चलने वाले लोग साथ आएं। राष्ट्रहित में योगदान देना होगा। मतदान के लिए अभियान चलाना होगा। कानून के साथ चलना होगा। यह देश अम्बेडकर और शास्त्री का है। सरकारों का विरोध करिये, लेकिन राष्ट्र का विरोध न हो। गलत के खिलाफ आवाज़ उठाइए।

उज्जैन के जिलाध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने अपने संबोधन की शुरुआत हर हर महादेव के उद्घोष से की। इस धरा पर जन्म लेने वाले परम सौभाग्यशाली हैं। मानवता के लिए जिएं।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बृज मणि मिश्र ने किया।

Tags: Chandauli
Social:
Leave a Comment

Login to leave a comment.

Follow Us