Siyasi Nama || सभासद ने 500 कंबलों का वितरण किया शीतलहर में गरीब और जरूरतमंदों को मिली राहत

सभासद ने 500 कंबलों का वितरण किया शीतलहर में गरीब और जरूरतमंदों को मिली राहत

Share This Article:
सभासद ने 500 कंबलों का वितरण किया  शीतलहर में गरीब और जरूरतमंदों को मिली राहत

सभासद ने 500 कंबलों का वितरण किया

शीतलहर में गरीब और जरूरतमंदों को मिली राहत

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल चंदौली 

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 के सभासद राजेश जायसवाल ने बुधवार को 500 कंबलों का वितरण किया। यह वितरण शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गरीब और जरूरतमंद महिलाओं व पुरुषों में किया गया।

सभासद राजेश जायसवाल और उनकी पत्नी, पूर्व सभासद अंजना देवी ने संयुक्त रूप से नगर पालिका क्षेत्र में चिह्नित किए गए जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे। कंबल पाकर लोगों के चेहरों पर राहत और खुशी दिखी।

इस अवसर पर सभासद राजेश जायसवाल ने कहा कि कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए गरीब और असहाय लोगों की हर संभव मदद करना उनका दायित्व है। उन्होंने बताया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से परेशान न हो, इसके लिए वे लगातार वार्ड का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि चिह्नित जरूरतमंदों को समय पर कंबल उपलब्ध कराए गए हैं और यह सेवा आगे भी जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण ठंड के इस मौसम में कंबल मिलना उनके लिए बड़ी राहत है।

इस कार्यक्रम में पूर्व सभासद अंजना देवी, अभिषेक जायसवाल, आदर्श जायसवाल, अशोक उर्फ राजू जायसवाल, अल्ताफ, शौरभ केशरी, सुरेश जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags: Chandauli
Social:
Leave a Comment

Login to leave a comment.

Follow Us