सदर तहसील में लेखपालों का धरना प्रदर्शन फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार को आत्महत्या करने पर जताया आक्रोश
- By Admin
- 29-Nov-2025
- 0 Comments
- 1 Minute Read
- 0 Views
सदर तहसील में लेखपालों का धरना प्रदर्शन
फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार को आत्महत्या करने पर जताया आक्रोश
विक्की मध्यानी
वाराणसी।। फतेहपुर में लेखपाल सुधीर की मौत के मामले में कथित लापरवाही और पारदर्शिता की कमी को लेकर वाराणसी के लेखपालों ने शुक्रवार को सदर तहसील परिसर में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंप कर जताया विरोध। घटनास्थल पर लेखपालों ने शासन प्रशासन से निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की और मृतक परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद वह स्वजनों को सरकारी नौकरी की मांग के साथ संजय कुमार सक्सेना पी.सी.एस अधिकारी व राजस्व निरीक्षक शिवराम के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करने की अपील की ।और बताया कि एस.आई.आर.हेतु अनावश्यक मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न न किया जाए ताकि कोई आत्महत्या करने पर ना मजबूर हो। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ वाराणसी के अध्यक्ष मानसिंह तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह तहसील मंत्री श्यामानंद सागर,पवन कन्नौजिया,आंचल परमार,मनोज कुमार,राजेश यादव,कृष्ण कुमार मिश्रा,जितेंद्र कुशवाहा,पीयूष पांडे,प्रज्ञा कौशिक,शालिनी पटेल,पूनम कुमारी,निर्मला,संतोष मौर्य सहित सैकड़ो महिला व पुरुष लेखपाल उपस्थित रहे।

Login to leave a comment.