Siyasi Nama || दालमंडी में भारी सुरक्षा के बीच चस्पा किए नोटिस, ड्रोन से निगरानी; काली पट्टी बांध विरोध जता रहे लोग

दालमंडी में भारी सुरक्षा के बीच चस्पा किए नोटिस, ड्रोन से निगरानी; काली पट्टी बांध विरोध जता रहे लोग

Share This Article:
दालमंडी में भारी सुरक्षा के बीच चस्पा किए नोटिस, ड्रोन से निगरानी; काली पट्टी बांध विरोध जता रहे लोग

दालमंडी चौड़ीकरण के लिए की जा रही कार्रवाई के बीच लोगों का विरोध भी जारी है। मंगलवार को भारी फोर्स के साथ पहुंचे अधिकारियों के नेतृत्व में नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई। वहीं दालमंडी में दुकानें बंद कर लोग काली पट्टी बांधे हुए दिखे। 

 

दालमंडी चौड़ीकरण को लेकर अवैध निर्माण के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बीच लोगों का विरोध जारी है। ऐसे में पुलिस व प्रशासन की टीमें सतर्क हैं। इसी क्रम में मंगलवार को एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी, एसीपी दशाश्वमेध शुभम सिंह मय फोर्स दालमंडी इलाके में ड्रोन से निगरानी किए। 

वहीं दालमंडी चौड़ीकरण को लेकर एडीएम आलोक वर्मा, पीडब्लूडी के एक्सईएन केके सिंह, वीडीए के सचिव वेद प्रकाश मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

 

Tags: Varanasi
Social:
Leave a Comment

Login to leave a comment.

Follow Us